*👉🏻 प्रचार के लिए पंजाब पहुंचे राहुल गांधी* *👉🏻 मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ राहुल गांधी ने मांगे कांग्रेसी उम्मीदवार के लिए वोट*
फतेहगढ़ साहिब, 13 मई 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-लोकसभा चुनाव के चलते राहुल गांधी ने अब पंजाब की तरफ अपना रुख किया है।
इसीलिए कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेसी उम्मीदवार डॉक्टर अमर सिंह के हक में प्रचार करने के लिए फतेहगढ़ साहिब पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह भी उनके साथ थे।
राहुल गांधी को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग वहां पर पहुंचे। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा और रणदीप नाभा ने पंजाब की पूरी लीडरशिप के साथ स्टेज सांझा की और उम्मीदवार के पक्ष में वोट अपील की।
लोगों की इतनी बड़ी तादात में पहुंचना कांग्रेसी उम्मीदवार के हक में जाता दिखाई देता है।
