*👉🏻 इलाकानिवासियों ने देह व्यापार का आरोप लगा गेस्ट हाउस के बाहर किया प्रदर्शन* *👉🏻 गेस्ट हाउस मालिक ने भी लगाया मारपीट का आरोप,पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*



जालंधर, 24 नवंबर 2020-(प्रदीप भल्ला)-थाना डिवीजन नं 3 के अंतर्गत पड़ती रेलवे रोड पर स्थित गेस्ट हाउस ब्लेसिंग इन के बाहर इलाकानिवासियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
इलाका निवासी महिला निश्चिंत कौर ने बताया कि होटल कम गेस्ट हाउस ब्लेसिंग इन में देह व्यापार का धंधा चलता है। यहां पर रोजाना युवा लड़के-लड़कियां आते है जोकि गली में बाइक खड़े कर गेस्ट हाउस में जाते हैं। जिस कारण इलाके का माहौल खराब हो रहा है। इसके खिलाफ पहले भी पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कारवाई नहीं की। आज गेस्ट हाउस के मालिक राजेश खन्ना ने उन्हें बात करने के लिए बुलाया था,लेकिन जैसे ही वह अपने बेटे के साथ गेस्ट हाउस में गई तो राजेश खन्ना ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। जिसके बाद निश्चिंत कौर व इलाका निवासियों ने गेस्ट हाउस के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थाना तीन की पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को थाने बुलाया। वहीं गेस्ट हाउस मालिक राजेश खन्ना ने विरोधी पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया और अपने ऊपर लगाए गए देह व्यापार के आरोपों को भी गलत बताया।