*👉🏻 जालंधर पहुंची कोरोना वैक्सीन, 16 जनवरी को सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स को लगेगा वैक्सीन का इंजेक्शन* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 14 जनवरी 2021-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-लोगों के दिलों में डर पैदा करने और लाखों लोगों की जान लेने वाले कोरोनावायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीन आ गई है। जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी की बात यह है कि आज जालंधर में कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंच गई है। सरकार ने पहले होशियारपुर, अमृतसर, मोहाली और बठिंडा में कोरोना वैक्सीन वितरण सेंटर बनाए थे, लेकिन अंतिम क्षणों में अपना फैसला बदलते हुए सरकार ने चंडीगढ़ से ही सभी राज्यों में वैक्सीन सप्लाई करने का निर्णय लिया है। वहीं सेहत विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर में आज 16490 डोज कोरोना वैक्सीन की पहुंच गई है। पंजाब में 16 जनवरी को 110 जगहों पर कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। कोरोना वैक्सीन सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स को लगाई जाएगी, लेकिन जालंधर में कोरोना वैक्सीन की डोज पहुंचने के कारण लोगों के चेहरे खिल उठे हैं।
