*👉🏻 कुछ दिन पहले ही बनी सड़क 7 फुट तक धंसी* *👉🏻 कार में जा रहा परिवार बाल-बाल बचा, कार का पहिया धंसी सड़क में फंसा, इस ख़बर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*



जालंधर, 27 नवंबर 2020-(एच.ई)-महीनों इंतजार करने के बाद जब सड़क बनी तो वह कुछ दिन भी टिक नहीं पाई।
बात है कांग्रेसी पार्षद डॉ. जसलीन सेठी के वार्ड नंबर 20 के अंतर्गत पड़ती लिंक रोड पर स्थित वाल्मीकि मोहल्ले की, जहां पर आज सड़क धंसने के कारण गाड़ी में सवार होकर जा रहा एक परिवार बाल-बाल बच गया। जानकारी के मुताबिक एक परिवार अपनी शेवरलेट गाड़ी में सवार होकर जैसे ही लिंक रोड पर स्थित वाल्मीकि मोहल्ले के पास पहुंचा तो अचानक ही उनकी कार के आगे की सड़क सात फुट तक धंस गई।
गाड़ी का आगे का पहिया सड़क धंसने के कारण उसमें फंस गया। सड़क धंसने के कारण घबराया हुआ परिवार कार से बाहर निकला और लोगों की मदद से कार को भी खड्डे से बाहर निकाला। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कई महीनों के इंतजार करने के बाद यह सड़क बनी थी और 10 दिन भी टिक नहीं पाई। वहीं सड़क धंसने की सूचना मिलते ही पार्षद जसलीन सेठी भी मौके पर पहुंची और उन्होंने कहा कि वह इसकी जांच करवाएगी।
वहीं दबी जुबान में लोग कह रहे थे कि जो सड़क 10 दिन भी टिक नहीं पाई वह अपना कार्यकाल कैसे पूरा करेगी।
