*👉🏻 जालंधर में कोरोना संक्रमित महिला के मिलने से जिला प्रशासन में मचा हड़कंप* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 26 मार्च 2020-(प्रदीप भल्ला)- वैश्विक महामारी कोरोना वायरस पूरे विश्व में तेजी से फैल रहा है। वहीं जालंधर के निज़ातम नगर में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला कोरोना संक्रमित होने की सूचना पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से इस संबंधी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। महिला को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन ने महिला के घर की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को पूरी तरह से सील कर दिया है और किसी भी व्यक्ति को अपने घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी है।
दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने सब्जियों, फलों और राशन को ले जाने वाली गाड़ियों को शहर में चलने के लिए छूट देने के आदेश जारी किए थे। जिसके बाद मकसूदां मंडी में लोगों का हुजूम पहुंच गया जिसे देख लगता था कि शहर को कोरोना संक्रमित होने से कोई भी बचा नहीं पाएगा। जिला प्रशासन को चाहिए कि वह अपने आदेशों को जारी करने से पहले एक बार उन पर जरूर सोचें कि इसके इफेक्ट या साइड इफ़ेक्ट क्या हो सकते हैं।
