*👉🏻 डीजीपी पंजाब ने सभी पुलिस कमिश्नर और एसएसपी को कर्फ्यू जैसी सख्ती करने के आदेश जारी किए* *👉🏻 80 से 90% लोगों को घर पर ही रहने के लिए कहा, e-pass के बिना घूम रहे वाहनों को ज़ब्त करने के निर्देश, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 05 अप्रैल 2021-(प्रदीप भल्ला)- मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ हुई बैठक के बाद डीजीपी पंजाब दिनकर गुप्ता ने सभी जिलों के पुलिस कमिश्नर और एसएसपी को निर्देश जारी किए हैं कि वह कर्फ्यू जैसी सख्ती करें और साथ ही यह भी कहा है कि 80 से 90% लोग घरों में ही रहे। अगर कोई मेडिकल इमरजेंसी या अन्य इमरजेंसी हो तभी घर से निकलें। सड़कों पर घूम रहे दोपहिया और चार पहिया वाहनों को e-pass लेना होगा। बिना e-pass के घूम रहे वाहनों को ज़ब्त कर ओपन एयर जेल में रखा जाए। इसके इलावा डीजीपी ने पुलिस प्रशासन को यह भी कहा है कि वह सब्जी व फ्रूट मंडियों में भीड़ ना होने दें। भीड़ को रोकना पुलिस का ही काम है। पुलिस प्रशासन को यह भी निर्देश जारी किए गए हैं कि प्राइवेट विभागों जिन्हें work-from-home के निर्देश जारी किए हैं उन्हें भी चेक किया जाए। अगर कोई गाइडलाइन की उल्लंघन करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके इलावा जिन दुकानों को खुलने व जिन दुकानों को होम डिलीवरी की इजाजत दी गई है वह उसी प्रकार कार्य करें।