*👉🏻–मामला लवली ऑटो में गोलियां चलने का–* *👉🏻 घायल सिम्मी ने दम तोड़ा*

जालंधर,7 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)- कल दोपहर लवली ऑटो में प्रेमी द्वारा प्रेमिका को गोलियां मारने के बाद खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली थी। घायल प्रेमिका सिम्मी को नाजुक हालत में पहले सिविल और उसके बाद निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां पर उसका इलाज चल रहा था। सिम्मी के दो गोलियां लगी थी। एक गोली उसके बाजू से आरपार हो गई थी और दूसरी गोली उसके दिमाग में जाकर फंस गई थी। कल से ही सिम्मी कोमा में थी। देर रात इलाज दौरान सिम्मी ने दम तोड़ दिया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं कि मृतक मनप्रीत सिंह निवासी करतारपुर रिवाल्वर कहाँ से लेकर आया था। जिसका खुलासा आज हो जाएगा।

