*👉🏻 लाव लश्कर के साथ पहुंचे थाना 6 के प्रभारी,पढ़ें कहाँ*
जालंधर,1 नवम्बर-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)-फेस्टिवल सीजन के चलते पुलिस प्रशासन ने पूरे शहर में चौकसी बढ़ा दी है। इसी के चलते आज थाना 6 के प्रभारी इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ पुलिस पार्टी सहित थाना 6 के अंतर्गत आते स्लम एरिया में पहुंचे। जहां पर उन्होंने झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे लोगों के घरों की तलाशी ली। पुलिस पार्टी के साथ महिला पुलिस कर्मी भी मौजूद थी। पुलिस ने लोगों के घरों में सर्च अभियान चलाया और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई देता है तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए।




