जालंधर : GST भवन में आग लगने से मचा हड़कंप

: जालंधर में आज जीएसटी भवन की 5 मंजिल पर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया । आग कैसे लगी फिलहाल अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अंदर 5 अलग-अलग विभाग हैं और इन विभागों में कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक अंदर से आग की गंध आने लगी और आग की लपटें देखकर कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। मौके पर इमारत को अंदर से खाली करा लिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मश्कत के बाद आग पर काबू पाया
