*👉🏻 पंजाब सरकार द्वारा लांच किए गए ऐप को भाजपा ने बताया शेखचिल्ली का ख्वाब* *👉🏻 भाजपा प्रदेश महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा ने मोबाइल टावरों को नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई न करने को लेकर कैप्टन को लिया आड़े हाथों* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*

जालंधर, 30 दिसंबर 2020-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-कैप्टन अमरिंदर सिंह ने Diginest नाम का एक ऐप लॉन्च किया है। जिसे भाजपा ने शेखचिल्ली का ख्वाब बताते हुए कहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह ऐप लांच कर पंजाब की जनता से भद्दा मजाक किया है। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए भाजपा के प्रदेश महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि इससे ज्यादा अप्रासंगिक और निरर्थक कुछ भी नहीं हो सकता क्योंकि पंजाब में मोबाइल टावरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जिसे रोक पाना तो कैप्टन सरकार के हाथ में है नहीं, तो इस ऐप को लांच कर कैप्टन क्या साबित करना चाहते हैं। श्री शर्मा ने टावरों में तोड़फोड़ करने वाले असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कोई कारवाई नहीं करने के लिए कैप्टन सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की है। शर्मा ने कहा कि अमरिंदर सिंह की कांग्रेस सरकार पंजाब में बर्बरता तथा नक्सलवाद का संरक्षण कर रही है। पंजाब सरकार की असलियत जनता के सामने आ चुकी है।

