*👉🏻 अशोक विहार में गुंडागर्दी के खिलाफ लोग हुए एकजुट, पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी लेने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस.इन के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,3 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 1 के अंतर्गत आते अशोक विहार में बीती रात कुछ युवकों ने एक गर्भवती महिला और उसके परिजनों को पीटा। विवाद इस कारण हुआ कि सुबह कूड़े को लेकर मदन लाल पुत्र भगवती लाल ने अपने पड़ोसियों को रोका था। इसी बात की रंजिश
रखते हुए कुछ युवकों ने उक्त परिवार पर देर रात हमला कर दिया। जिसमें घायल विजय लक्ष्मी, पूजा को अस्पताल में इलाज हेतु दाखिल करवाया गया। गुंडागर्दी के खिलाफ लोगों ने थाना एक में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी बात को लेकर लोगों में गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पुलिस प्रशासन और गुंडा तत्वों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


