*👉🏻 पुलिस ने बॉर्डर खाली करवाने की तैयारी शुरू की* *👉🏻 धरने पर बैठे किसानों का वाटर सप्लाई कनेक्शन भी काटा* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
नई दिल्ली, 28 जनवरी 2021-गणतंत्र दिवस पर हिंसा और अपने घायल पुलिसकर्मियों को देखकर दिल्ली पुलिस भी एक्शन में आ गई है। दिल्ली पुलिस ने आज गाजीपुर बॉर्डर को खाली करने के आदेश दिए हैं।
बॉर्डर पर दिल्ली और यूपी पुलिस के मुलाजिम बड़ी गिनती में पहुंच चुके हैं और दर्जनों की गिनती में सरकारी बसें भी बुलाई गई है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि देर शाम या देर रात पुलिस किसानों पर एक्शन लेगी और बॉर्डर को खाली करवाएगी। किसान नेताओं पर अपराधिक मामले दर्ज होने के बाद साधारण किसानों में भी डर पैदा हो गया है और ज्यादातर बुजुर्ग महिलाएं व युवा वापस अपने घरों को लौटने शुरू हो गए हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने आला अधिकारियों की बैठक बुलाई है जिसमें आगे की रणनीति की तैयारी के बारे में चर्चा की जाएगी। दूसरी तरफ गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे किसानों की वाटर सप्लाई का कनेक्शन भी काट दिया गया है।



