*👉🏻 हिंदू नेता हनी महाजन पर हुए कातिलाना हमले के बाद शिवसेना समाजवादी ने फूंका आंतकवाद का हिंदू नेता हनी महाजन पर हुए कातिलाना हमले के बाद शिवसेना समाजवादी ने फूंका आंतकवाद का पुतला* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,11फरवरी 2020-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)- बीते दिन हिंदू नेता हनी महाजन पर हुए कातिलाना हमले को लेकर शिवसेना समाजवादी ने श्रीराम चौक में आंतकवाद का पुतला फूंका। शिवसेना समाजवादी के उत्तर भारत के उप-प्रमुख राजेश रिंकू की अगुवाई में श्री राम चौक में बड़ी गिनती में शिवसैनिक इकट्ठा हुए।
जिसके बाद उन्होंने आंतकवाद का पुतला फूंका और पंजाब पुलिस के खिलाफ रोष जाहिर किया। राजेश रिंकू ने कहा कि पंजाब व अन्य शहरों में जो हिंदू नेताओं पर कातिलाना हमले हो रहे हैं वो निंदनीय है और सरकार के लिए अपराधियों को पकड़ना एक बड़ी चुनौती बन गया है। रिंकू ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पंजाब, डीजीपी पंजाब और एडीजीपी सुरक्षा को लिखित रूप में कहा था कि हिंदू नेताओं की सुरक्षा को यकीनी बनाया जाए, क्योंकि हिंदू नेता हमेशा से ही गैंगस्टरों, खालिस्तान समर्थकों और देश विरोधी ताकतों के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। जिस कारण उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलती रहती हैं। जिसका नतीजा बीते दिन हिंदू नेता हनी महाजन पर किया गया हमला है। इसीलिए रिंकू ने मांग की है कि हिंदू नेताओं की सुरक्षा को यकीनी बनाया जाए और हनी महाजन पर हमला करने वाले अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए। पुतला फूंक प्रदर्शन दौरान सुधीर कुमार हीरा, मोंटू, परशुराम सेना पंजाब प्रधान पवन भनोट, मोनू, राहुल, शिवम, बावा, अंकित, सागर, संतोष, विनोद, विपन आदि मौजूद थे।
