पिता ने किया रेप, लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

पिता के नाबालिग से रेप के एक मामले में कोर्ट ने लड़की के बयान को आधार मानते हुए पिता को दोषी माना है। कोर्ट ने कहा कि नाबालिग लड़की के बयान पर अविश्वास की कोई वजह नहीं है। कोर्ट ने पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई है और चार लाख का जुर्माना लगाया है। दिल्ली में पिता के बेटी से रेप का ये मामला पांच साल पुराना है, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई और उसने बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता का बच्चा अभी अनाथालय में है।
आंटी की पड़ी थी पेट पर निगाह
दिल्ली के स्पेशल कोर्ट ने लड़की की बात को सही माना कि उसके पिता ने उसका कई बार बलात्कार किया गया था, जिससे वह प्रेगनेंट हो गई थी और उसने बच्चे को जन्म दिया। दिल्ली में हुए इस मामले का पता तब चला था जब लड़की में घूम रही लड़की के पेट पर उसकी चाची की निगाह पड़ी।
कोर्ट में था केस
आंटी के पूछने पर लड़की ने रोते हुए चाची को पिता की करतूत बताई। लड़की के पिता को बुलाया तो वह घर से भाग गया। इसके बाद लड़की की चाची उसे लेकर पुलिस के पास पहुंची। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पांच साल से मामला कोर्ट में था।
आरोपी ने कहा लड़की बदचलन है
कोर्ट में आरोपी ने कहा कि उसकी बेटी की लड़कों से दोस्ती है और इसी के चलते वो प्रेग्नेंट हुई है। उसने उसे धमकाया तो लड़की ने उसपर ये आरोप लगा दिया। कोर्ट ने दोनो पक्षों को सुनने के बाद लड़की की बात को ही सच माना और पिता को सजा सुनाई।
