*👉🏻 राजनगर में गोली चली!* *👉🏻 सीआईए स्टाफ और थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए की थी रेड, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 11 फरवरी 2021-(एच.ई)-थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत पड़ते राजनगर में एक टेलीकॉम शॉप के पास गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ और थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को पिछले दिनों हुए एक अपराधिक मामले में संलिप्त आरोपियों के बारे में सूचना प्राप्त हुई थी। इसी मामले में पुलिस राजनगर स्थित एक टेलीकॉम शॉप के पास पहुंची तो वहां पर पहले से मौजूद युवकों ने हवाई फायर कर दिया और भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा करते हुए 2 आरोपियों को काबू कर लिया। जिसके बारे में पुलिस कुछ ही देर में पत्रकार वार्ता कर खुलासा करेगी। गौरतलब है कि बीते दिनों एक युवक पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला किया था। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसी मामले में कुछ युवकों के राज नगर में होने के बारे में पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई थी और पुलिस युवकों को गिरफ्तार करने के लिए राजनगर पहुंची थी। जहां पर आरोपियों ने हवाई फायर कर दिया।

