*👉🏻 घरेलू परेशानी के चलते बुजुर्ग महिला ने खुद को लगाई आग*
जालंधर,20 नवंबर-(प्रदीप भल्ला)- थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आते मॉडल हाउस क्षेत्र में घरेलू परेशानी के चलते 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने खुद को आग लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला ठाकुर देवी पत्नी स्वर्गीय अजीत सिंह मॉडल हाउस में स्थित डाकखाना वाली गली में रहती थी। आज सुबह जब घर काम करने वाली महिला आई तो उसने देखा कि दरवाजा बंद है और अंदर से कुछ जलने की बदबू आ रही है। इस पर काम करने वाली महिला ने आसपास वालों को बुलाया। जिन्होंने आकर दरवाजा तोड़ अंदर देखा तो बुजुर्ग महिला की जली हुई लाश पड़ी थी। लोगों ने तुरंत ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप के प्रभारी बरजिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जानकारी के मुताबिक महिला पहले किसी और शहर में रहती थी। जहां पर उनका अच्छा कारोबार था। जिसमें घाटा पड़ने के कारण वह जालंधर में आकर रहने लगी थी।
