*👉🏻 मशहूर शराब तस्कर सोनू गिरफ्तार* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,16 जनवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए स्टाफ-1 और थाना रामामंडी की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे मशहूर शराब तस्कर सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी देते हुए एडीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि 21-10-19 को पुलिस पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर अरविंदर सिंह उर्फ सोनू पुत्र बलवंत सिंह निवासी अमन नगर के किराए के गोदाम पर छापेमारी कर वहां से भारी मात्रा में चंडीगढ़ की शराब बरामद की थी और साथ ही सोनू के दो कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया था। इसी केस में सोनू ने जांच की अर्जी दाखिल कर कहा था कि उक्त गोदाम उसका नहीं है जिसकी जांच करने पर पुलिस ने पाया कि सोनू ने उक्त गोदाम अपने कर्मचारी के नाम पर किराए पर लिया था। जिसके बाद कमिश्नर ऑफ पुलिस ने सीआईए स्टाफ को तस्कर सोनी को पकड़ने के आदेश जारी किए थे। सीआईए स्टाफ और रामामंडी पुलिस को सूचना मिली थी कि मशहूर शराब तस्कर सोनू हिमाचल प्रदेश में मौजूद है। इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश माता बगलामुखी मंदिर के नजदीक स्थित येलो होटल से तस्कर सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।

