नकोदर के वार्ड नंबर 3 में कमलजीत कौर के हक में चंदन ग्रेवाल का जबरदस्त प्रचार
नकोदर। स्थानीय निकाय चुनाव के तहत नगर के वार्ड नंबर 3 में अकाली दल और मोहल्ला सोसाइटीज के साझा उम्मीदवार कॉवलजीत कौर खुराना के हक में सीनियर अकाली नेता एवं पंजाब सफाई में मजदूर फेडरेशन के
अध्यक्ष चंदन ग्रेवाल ने अपनी टीम के साथ डोर टू डोर अभियान चलाया। इंदिरा कॉलोनी में चंदन ग्रेवाल ने घर-घर जाकर लोगों से कंवलजीत कौर के हक में मतदान की अपील की और कहा कि शिरोमणि अकाली दल ही विकास के वादों पर खरा उतरा है। चंदन ग्रेवाल के प्रचार अभियान में पहुंचने पर इलाके के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ग्रेवाल के स्वागत में इस इलाके से ही पार्षद रहे सीनियर अकाली नेता रमेश चंद्र सोंधी ने विशेष तौर पर पहुंचे। चंदन ग्रेवाल ने कहा कि अकाली दल की प्रत्याशी कंवलजीत कौर के पति सीनियर अकाली नेता अमरप्रीत सिंह खुराना हमेशा से ही जनता सेवा में रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे साफ स्वच्छ छवि वाले लोगों को ही आगे लाने की जरूरत है।
