*👉🏻 हैप्पी की हत्या नशा तस्करों ने की* *👉🏻 मॉडल हाउस के कुख्यात नशा तस्कर ने करवाई हत्या* *👉🏻 इस नशा तस्कर के खिलाफ थाना 7 में है हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज*
जालंधर- (हैडलाइन एक्सप्रेस एक्सक्लूसिव)-वीरवार रात थाना 5 के इलाके में स्थित बाबू जगजीवन राम चौक के पास तेजधार हथियारों से हमला कर मार दिए गए अशोक कुमार उर्फ हैप्पी की हत्या में हैडलाइन एक्सप्रेस ने स्पेशल तफ्तीश की है । हमारी जांच में पता चला है कि हैप्पी अपने इलाके में किसी को नशा नही बेचने देता था। 
जबकि मॉडल हाउस का एक नशा तस्कर जिसके खिलाफ थाना 7 में हत्या का मामला दर्ज है वह बड़े स्तर में बस्तीयों के इस इलाके में नशा बेचता था। कुछ दिन पहले हैप्पी ने उस नशा तस्कर का नशा छीन कर नाले में फेंक दिया था। तब से ही दोनों में आपसी रंजिश चल रही थी। गत दिवस उस नशा तस्कर का एक कारिंदा जो कि निझरां गांव का है और एक स्कूल के +2 का छात्र है के द्वारा स्कूलों के छात्रों को नशा बेचता है। वह नशे में अपने मोटरसाइकिल पर आ रहा था कि बस्ती दानिशमंदा में हैप्पी के भतीजे को अपनी मोटरसाइकल से टक्कर मार दी। इसके बाद हैप्पी ने उस छात्र को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद मॉडल हाउस का वह नशा तस्कर जिसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है ने अपने साथियों के साथ मिल कर हैप्पी की हत्या कर दी और बड़े आराम से घटना स्थल से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने अलग-अलग टीमें बना आरोपियों को पकड़ने के लिए पूरा जोर लगा दिया। पुलिस ने कुछ युवकों को राउंडअप किया है। जल्द ही पुलिस पूरे मामले से पर्दा उठाएगी।
