*👉🏻 पुलिस ने कपिल देव को अवैध शराब सहित किया काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 22 फरवरी 2021-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए स्टाफ-1 ने शराब तस्कर कपिल देव उर्फ कौशल पुत्र निर्मलजीत सिंह निवासी हरदेव नगर को 17 पेटी अवैध शराब सहित काबू किया है।
जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआईए स्टाफ-1 की टीम कपूरथला चौक में मौजूद थी। तभी उन्हें सूचना मिली कि शराब तस्कर कपिल देव कपूरथला रोड पर स्थित रॉयल एनफील्ड एजेंसी के पास एक प्लाट में अवैध शराब डंप करके रखता है और वहीं से वह अपने पक्के ग्राहकों और आसपास लोगों को शराब सप्लाई करता है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को 17 पेटी अवैध शराब (11 पेटी मास्टर मोमेंट और 6 पेटी फर्स्ट चॉइस व्हिस्की) सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पर थाना डिवीजन नंबर 2 में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।