*👉🏻 कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर पंजाब सरकार हुई सख्त, कोविड-19 गाइडलाइन की पालना न करने वालों पर होगी सख्ती* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 23 फरवरी 2021-(एच.ई)-पंजाब में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है।
इसी के चलते पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों को सख्ती करने के आर्डर जारी किए हैं। जिसके तहत शादी समारोह, किटी पार्टी या किसी अन्य समारोह में अब भीड़ इकट्ठा करने पर पाबंदी होगी। इसके अलावा हर क्षेत्र के थाना प्रभारी की जिम्मेदारी होगी कि वह अपने क्षेत्र में उन लोगों पर सख्ती करें जो कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना नहीं कर रहे। पंजाब में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं और मृत्यु दर में भी वृद्धि होने लगी है। इसी के चलते सरकार ने अब सख्ती करने के आदेश जारी किए हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार ने डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि वह अपने अधिकारियों को अलर्ट करें ताकि पंजाब में कोरोनावा केसों में वृद्धि ना हो पाए। देखा गया है कि लोगों ने सावधानियां बरतनी छोड़ दी है, जिस कारण कोरोना के केस तेजी से बढ़ने लगे हैं। इसीलिए अब हर क्षेत्र के एसपी, डीएसपी को कमान दी गई है कि वह अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले थानों के प्रभारियों को कहें कि जो लोग कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना नहीं कर रहे उन पर सख्ती की जाए और कहीं पर भी भीड़ इकट्ठी ना हो पाए ताकि कोरोना के बढ़ते केसों को रोका जा सके।
