*👉🏻 मॉडल टाउन मोबाइल एसोसिएशन ने लिया अहम फैसला* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 30 सितंबर 2020-(एच.ई)-मॉडल टाउन मोबाइल एसोसिएशन की एक बैठक आज चैयरमैन मोनू मेहता और प्रेसिडेंट राजीव दुग्गल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में दुकानों के बंद होने के समय को लेकर एक अहम फैसला लिया गया।
सभी दुकानदारों की सहमति से यह फैसला लिया गया है कि मॉडल टाउन मोबाइल एसोसिएशन की सभी दुकानें रात 8:30 बजे बंद कर दी जाएगी। यह फैसला फगवाड़ा में मोबाइल दुकानों में हुई लूट के मामले को देखते हुए लिया गया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपने सभी ग्राहकों से निवेदन किया है कि अगर मोबाइल संबंधी कोई भी सामान लेना हो तो कृपया 8:30 से पहले पहले आ कर ले लिया जाए। बैठक में विक्की जुनेजा, मोंटू जुनेजा, कमल बिदानी, करण मलिक, राम जी, हरदेव सिंह, गगन आनंद, आकाश बजाज, नन्नू, गन्नू, मोहित हंस, रणदीप सिंह, जसप्रीत जस्सी सहित अन्य दुकानदार मौजूद थे।

