*👉🏻 पंजाब प्रेस क्लब के महासचिव व अजीत अखबार के वरिष्ठ पत्रकार स.मेजर सिंह का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर👇🏻*
जालंधर, 06 मार्च 2021-(प्रदीप भल्ला)-अजीत अखबार के वरिष्ठ पत्रकार व पंजाब प्रेस क्लब के महासचिव स.मेजर सिंह का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। मेजर सिंह को कल पेट में इंफेक्शन की तकलीफ होने के कारण श्रीमन अस्पताल में दाखिल करवाया गया था जहां पर आज सुबह साढ़े पांच बजे उन्हें हार्ट अटैक आ गया। स.मेजर सिंह के निधन की खबर मिलते ही पत्रकार भाईचारे में शोक की लहर फैल गई। मेजर सिंह का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे मॉडल टाउन श्मशान घाट में होगा। मेजर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए आज पंजाब प्रेस क्लब को बंद रखने का फैसला किया गया है। हैडलाइन एक्सप्रेस और जालंधर खबरनामा परिवार इस दुख की घड़ी में दुखी परिवार से संवेदना व्यक्त करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि बिछड़ी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।
