*👉🏻 मानसिक परेशानी के चलते व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 02 अप्रैल 2020-(प्रदीप भल्ला)- थाना कैंट के अंतर्गत आते रामामंडी चौक नजदीक फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी देते हुए थाना कैंट के प्रभारी रामपाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने फ्लाईओवर के पास फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
सूचना मिलते ही वह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से परेशान था जिस कारण उसने यह कदम उठाया।
मृतक की पहचान कुंदनलाल पुत्र शिव नारायण के रूप में हुई है। मृतक के तीन बेटे हैं। सबसे छोटे बेटे विजय कुमार जोकि ढिलवां रोड पर कपड़े का काम करता है, के बयानों पर 174 की कार्रवाई की गई है। मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसका पिता मानसिक रूप से परेशान था जिस कारण आज उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
