*👉🏻 8 नशीले इंजेक्शन और 28 एटीएम कार्ड सहित एक आरोपी काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 10 जुलाई 2021-(प्रदीप भल्ला)-थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस ने 8 नशीले इंजेक्शन और 28 एटीएम कार्ड सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर तीन के प्रभारी एसआई मुकेश कुमार ने बताया कि 9 जुलाई को एएसआई सतपाल पुलिस पार्टी सहित दोमोरिया पुल के पास मौजूद थे।
तभी उन्होंने एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके पास से 8 नशीले इंजेक्शन और अलग-अलग बैंकों के 28 एटीएम कार्ड बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो पता चला कि जो लोग एटीएम से पैसे नहीं निकलवा सकते थे आरोपी उन्हें अपने झांसे में लेकर उनके अकाउंट से एटीएम के जरिए रुपये निकलवा कर नशा खरीदता था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान राजकुमार पुत्र बलीराम निवासी उपकार नगर बताई है। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।


