*👉🏻 संजीव टोनी का अंतिम संस्कार कल दोपहर 1 बजे*

जालंधर,29 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)-दैनिक जागरण के पूर्व वरिष्ठ फोटोजर्नलिस्ट, प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के संस्थापक प्रधान व पंजाब प्रेस क्लब के संयुक्त सचिव संजीव टोनी का आज रात 8:30 बजे निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार कल 30 मार्च दिन शनिवार दोपहर 1:00 बजे किशनपुरा श्मशान घाट में किया जाएगा। टोनी ईमानदार और खुशदिल इंसान थे। संजीव टोनी हमेशा से ही पत्रकारों की भलाई के लिए अग्रसर रहे हैं। पिछले काफी समय से वह बीमार चल रहे थे। इसी बीमारी के कारण आज उनका देहांत हो गया।