*👉🏻 Update News-* *👉🏻 नीलकमल रबड़ फैक्ट्री में नए टायरों से भरे दो 407 ट्रक और एक कार में लगी आग* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*

जालंधर, 18 मार्च 2021-(प्रदीप भल्ला)- कपूरथला रोड बस्ती मिट्ठू में स्थित नीलकमल रबड़ प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में देर रात नए टायरों से लोड किए हुए दो 407 और एक मारुति कार में आग लग गई। जिस कारण लाखों रुपए का नुकसान हो गया।
जानकारी देते हुए ए ए डी एफ ओ जसवंत सिंह काहलों ने बताया कि नीलकमल रबड़ फैक्ट्री के मालिक राजिंदर पुरी निवासी ग्रीन पार्क का उन्हें 2:15 रात फोन आया कि उनकी फैक्ट्री में खड़े हुए दो 407 जिनमें नए टायर लोड किए हुए थे जो कि दिल्ली और एक अन्य जगह पर भेजने थे उनमें आग लग चुकी है। आग लगने की सूचना मिलते ही लीडिंग फायरमैन नरेश कुमार अपनी टीम सहित दमकल विभाग की गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझानी शुरु की। ट्रक में नए टायर लोड होने के कारण आग तेजी से फैल गई और साथ ही खड़ी हुई एक मारुति कार और दूसरे 407 ट्रक में जिसमें टायर लोड थे उनमें लग गई। दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 4:15 बजे आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने में दमकल विभाग की 10 गाड़ियों का पानी इस्तेमाल किया गया। एडीएफओ जसवंत सिंह काहलों ने बताया कि फैक्ट्री में एक प्रवासी मजदूर की फैमिली भी रह रही थी जिन्हें सकुशल बाहर निकाल लिया गया था। आग के कारण जानी नुकसान होने से बच गया है।
