*👉🏻 कोरोना कॉल की शुरुआत में लोगों को महामारी से बचाव संबंधी जागरूक करने वाले पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम ने खुद ही कोविड-19 गाइडलाइन की उल्लंघना की* *👉🏻 बिना मास्क पहने जा रहे मास्टर सलीम का पुलिस ने काटा चालान और कोविड-19 गाइडलाइन के नियमों का पढ़ाया पाठ, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 18 मार्च 2021-(एच.ई)-कोरोना काल की शुरुआत में लोगों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी प्रति जागरूक करने वाले पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम अब खुद ही कोविड-19 गाइडलाइन की उल्लंघना करते पकड़े गए।
आज मास्टर सलीम अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में अपने साथियों के साथ कहीं जा रहे थे कि फगवाड़ा के पास पुलिस ने उन्हें रोक लिया। मास्टर सलीम व उसके दो साथी बिना मास्क पहने ही गाड़ी में जा रहे थे। पुलिस ने पहले तो उन्हें कोविड-19 गाइडलाइन की पालना करने के लिए समझाया और बाद में उनका ₹1000 का चालान भी काटा। गौर करने वाली बात यह है कोरोना कॉल की शुरुआत में पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम ने खुद लोगों को इस महामारी से बचाव के लिए जागरूक किया था और अब जब फिर से कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है तो पंजाबी सिंगर खुद ही कोविड-19 गाइडलाइन की उलंघना करते पकड़े गए।
अगर सेलिब्रिटी ही सरकारी नियमों की पालना नहीं करेंगे तो लोग भी ऐसा ही करेंगे, क्योंकि बहुत से लोग सेलिब्रिटी को फॉलो करते हैं और उनके नक्शे कदम पर चलते हैं। मास्टर सुनील ने आज कोविड-19 गाइडलाइन की उल्लंघना कर लोगों के सामने अपनी अलग ही छवि पेश कर दी।


