*👉🏻 6 बच्चों और 4 टीचर्स को स्कूल ले जा रही एकलव्या स्कूल की बस पलटी,चालक गिरफ्तार* *👉🏻 क्या वजह रही बस पलटने की,पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रैस.इन पर*
जालंधर,24 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)-थाना लांबड़ा के अंतर्गत पड़ते गांव बादशाहपुर के नजदीक एकलव्य स्कूल की बस पलटने से उसमें सवार 6 बच्चे और चार टीचर घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु नजदीक स्थित अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बस पलटने की सूचना मिलते ही थाना लांबड़ा के प्रभारी पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुष्प बाली ने बताया कि बस को अमनदीप उर्फ सोनू पुत्र तिलक राज निवासी लोहारा चला रहा था। ड्राइवर इस रूट पर पहली बार बस ले कर आया था और उससे बस नियंत्रित नहीं हुई। जिस कारण बादशाहपुर के नजदीक बस पलट गई। चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

