*👉🏻 शशि शर्मा का शक सही, दलबीरा ने ही रची थी हत्या की साजिश* *👉🏻 हमलावर दीपा और निहंग पुलिस ने पकड़े*
जालंधर,29 नवंबर-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-शशि शर्मा ने जो अपने बयान में कहा था कि उनकी हत्या करने के लिए साजिश रची गई है। वह शक सही साबित हुआ। पुलिस ने दो हमलावर प्रदीप कुमार उर्फ दीपा पुत्र अमरनाथ निवासी कबीर नगर और बिक्रमजीत सिंह उर्फ बाबा उर्फ निहंग पुत्र जसविंदर सिंह निवासी राज नगर को काबू कर लिया है। जिन्होंने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह दलबीरा के कहने पर ही शशि शर्मा पर हमला करने गए थे। उस समय अमरजीत सिंह पुत्र जसविंदर सिंह उर्फ जसवंत सिंह निवासी न्यू गुरु नानक नगर गांव नगरा, दलबीर सिंह उर्फ बीरा पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी राज नगर, सुखविंदर सिंह उर्फ गोल्डी पुत्र शिंगारा सिंह निवासी न्यू गुरु अमरदास नगर, रणजीत सिंह उर्फ बलवान पुत्र नानक सिंह निवासी राजनगर, रूबी पुत्र महिंदर निवासी प्रीत नगर सोढल रोड, हनी निवासी राजनगर इनके साथ थे। पत्रकार वार्ता दौरान जब डीसीपी गुरमीत सिंह से पूछा गया कि सुबह किसी प्रॉपर्टी विवाद में समझौते के बाद शशि शर्मा के खिलाफ किसी ने शिकायत दी थी तो पुलिस मुलाजिम वहां पहुंचे थे तो डीसीपी ने कहा कि समझौता होने के कारण मुलाजिम वापस आ गए थे। जब उनसे पूछा गया कि हमलावर जब हमला कर भाग रहे थे तो उस समय पास ही नाका लगा हुआ था और पुलिस की गाड़ी भी वहां खड़ी हुई थी। लेकिन फिर भी हमलावर वहां से निकल गए। इस बात से पुलिस की नालायकी सामने आती है तो डीसीपी गुरमीत सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच करवाई जाएगी।
