*👉🏻 मामला थाने में हवालाती की मौत का, मृतक के परिजनों और समर्थकों ने थाने के बाहर लगाया धरना* *👉🏻 तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 18 अप्रैल 2021-(एच.ई)-बीती देर रात करतारपुर थाने में हवालाती द्वारा आत्महत्या करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।
मृतक के परिजनों और समर्थकों ने थाने के बाहर धरना लगा दिया। जिसके बाद पुलिस ने 3 कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए। शनिवार को पुलिस ने स्नेचिंग के आरोप में एक व्यक्ति को काबू किया था। जिसे अदालत में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर गुरदासपुर जेल में भेजने के आदेश जारी हुए थे।
लेकिन आरोपी को काला पीलिया होने की शिकायत होने पर उसे रात हवालात में ही रखा गया था ताकि सुबह अस्पताल में उसका इलाज करवाया जाए, लेकिन देर रात आरोपी ने कंबल से फंदा लगा कर हवालात की ग्रिल से बांध कर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद मृतक के परिजनों और समर्थकों ने पुलिस पर कार्रवाई करने के लिए थाने के बाहर धरना लगा दिया।
हवालाती की मौत होने की सूचना जब उच्च अधिकारियों को मिली तो उन्होंने तीन पुलिस कर्मियों नाइट ड्यूटी पर मौजूद मुंशी, संतरी और ड्यूटी अवसर पर कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए। मृतक के परिजनों का आरोप है कि करतारपुर थाना की पुलिस ने जब युवक को गिरफ्तार किया तो संबंधित थाने को भी इसकी सूचना नहीं दी। मृतक के परिजनों ने पुलिस को ही युवक की मौत का जिम्मेदार ठहराया है।


