*👉🏻 तल्हण मेले के अंतिम दिन लोगों ने उठाया मेडिकल कैम्प का लाभ* *👉🏻 विधायक रिंकू,जिलाधीश व एसएसपी गुरुद्वारा साहिब में हुए नतमस्तक*
जालंधर,17 जून-(प्रदीप भल्ला)-गुरुद्वारा बाबा निहाल सिंह तल्हण जोड़ मेले के अंतिम दिन हज़ारों श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में अपनी हाज़िरी लगाई। गुरुद्वारा साहिब के रिसीवर-कम-तहसीलदार करणदीप सिंह भुल्लर की देखरेख में करवाये जा रहे इस मेले के अंतिम दिन आज रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें सौ से ज्यादा लोगों ने खूनदान किया। खूनदान करने वालों को विधायक सुशील रिंकू,जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा,एसएसपी जालंधर देहाती गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने सर्टिफिकेट देकर उनकी हौंसला अफजाई की। इस मौके पर करणदीप सिंह भुल्लर व गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों ने आये हुए गणमान्यों को सिरोपा भेंट किया। करणदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि मेले दौरान लगाए गए मेडिकल कैम्प का 2500 से ज्यादा लोगों ने लाभ उठाया। जिसमें मरीजों को मुफ्त दवाईयां भी दी गई। अंतिम दिन खेल मुकाबलों में आये हुए लोगों ने भी सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल में रुचि दिखाई। मेले को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे और बच्चों में मेले के प्रति खासा उत्साह था।इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर बलजीत सिंह,हरप्रीत सिंह,अस्पताल के प्रबंधक अधिकारी रितु, हरदेव सिंह,डॉ. डॉली के इलावा अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।


