*👉🏻 जग्गी नान वाले का कातिल गिरफ्तार* *👉🏻 पढ़े पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*



जालंधर, 20 नवंबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस ने कल प्रताप बाग के बाहर कत्ल किए गए जग्गी नान वाला के कातिल सुनील भल्ला उर्फ रिंकू भल्ला पुत्र मनोहर लाल भल्ला निवासी ग्रीन पार्क नजदीक बस स्टैंड को गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए एडीसीपी-1 श्रीमती वत्सला गुप्ता ने बताया कि थाना तीन के प्रभारी एसआई मुकेश कुमार को सूचना मिली थी कि आरोपी सुनील भल्ला किसी दूसरे राज्य में भागने की फिराक में है और इस समय बस स्टैंड में मौजूद है। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना तीन के प्रभारी एसआई मुकेश कुमार ने पुलिस पार्टी सहित छापेमारी कर आरोपी सुनील भल्ला को बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि पीड़ित परिवार ने आज दोपहर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रताप बाग के पास जग्गी का शव रखकर प्रदर्शन किया था।