*👉🏻 पूर्व विधायक भंडारी ने मेयर को सौंपा मांग पत्र* *👉🏻 क्या लिखा है मांग पत्र में पढ़ें सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रैस.इन पर*
जालंधर,3 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)- पूर्व विधायक कृष्णदेव भंडारी ने उत्तरी क्षेत्र में कुछ जरूरी लोकहित कार्यों को करवाने के लिए मेयर जगदीश राज राजा को एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें बताया गया है कि प्रतापबाग़, विकासपुरी, रामनगर, साईं दास स्कूल, गुरु अमर दास नगर, बर्ल्टन पार्क और ट्रांसपोर्ट नगर के कूड़े के डंपर के हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि इनके पास निकलना भी मुश्किल हो गया है। इनकी सफाई नहीं हो रही है जिस कारण बदबू पूरे इलाके में फैल चुकी है और बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। इसके इलावा चंदन नगर अंडर ब्रिज के रखरखाव और सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा और अंडर ब्रिज में लगे प्लास्टिक के डिवाइडर भी टूट चुके हैं। जिन्हें दोबारा लगाने की जरूरत है। केडी भंडारी ने मेयर से अमृतसर बाईपास स्थित भगत सिंह कॉलोनी में राष्ट्रीय तिरंगा लगाने की मांग की है जो कि करीब 1 साल से उतारा हुआ है। जिसे पहल के आधार पर लगवाया जाए। पूर्व विधायक के साथ पूर्व पार्षद कमलजीत सिंह बेदी, जोली बेदी व अन्य भाजपा कार्यकर्ता और इलाका निवासी मौजूद थे।
