*👉🏻 सेहरा फील्ड गोलीकांड में तीन और आरोपी काबू*
जालंधर,8 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- बीते दिनों नेहरू गार्डन रोड पर स्थित सेहरा फील्ड में हुए गोली कांड में नामजद आरोपियों में से पुलिस ने तीन और आरोपियों को काबू किया है।
एचईएन को जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गोली कांड के बाद पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाई थी, जो आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी कड़ी में पुलिस ने सुखविंदर सिंह गोल्डी पुत्र शिंगारा सिंह निवासी न्यू गुरु अमरदास नगर और विकास कल्याण उर्फ नन्नू पुत्र विनोद कुमार निवासी न्यू संत नगर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। जबकि अभिनंदन शर्मा उर्फ नंदू पुत्र नवीन शर्मा निवासी बस्ती गुजा को वडाला चौक के पास से काबू किया है। पुलिस ने गोल्डी के पास से एक देसी पिस्तौल 5 जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद की है। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।

