👉🏻 ढोल के साथ अनिल सच्चर, अशोक सरीन ने अटवाल के पक्ष में बूथ कार्यकर्ताओ के साथ सेंट्रल टाऊन में डोर टू डोर संपर्क किया

👉🏻 इस बार भाजपा लोकसभा का हर बूथ और चुनाव दोनों जीतेगी-अनिल सच्चर
👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻
जालंधर, 23 अप्रैल 2023-(प्रदीप भल्ला)-लोकसभा उपचुनाव को लेकर पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा के निर्देश पर जालंधर में अलग-अलग स्थानों पर हर भाजपा कार्यकर्ता ने अपने-अपने बूथ पर लोकसभा उपचुनाव जालंधर से भाजपा उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में डोल बजाकर सैंट्रल टाऊन इलाके में पंजाब भाजपा सचिव अनिल सच्चर व जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने अपने बूथ पर इलाके के कार्यकर्ताओं व युवाओं के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया।
जहां लोगो में भी भाजपा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। इस जनसंपर्क में प्रदेश सचिव भाजपा अनिल सच्चर ने घर-घर जाकर लोगो को भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने बोला कि लोगो के समर्थन को देख कर साफ दिख रहा है की इस बार भाजपा जालंधर लोकसभा उपचुनाव मे हर बूथ और चुनाव दोनों जीतेगी। क्योंकि लोग कांग्रेस, आम आदमी पार्टी की सरकारो द्वारा हर वर्ग से की गई धक्केशाही से तंग आ चुकी है। इसलिए सबको भाजपा सबसे अच्छा विकल्प दिख रहा है। जिसके चलते सब लोग भाजपा के समर्थन मे काम कर रहे है। इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने बोला पूरे राज्य मे तेज़ी से बढ़ रही गुंडागर्दी हर तरफ हो रहे भ्रष्टाचार हर गली मोहल्ले मे चल रही नशाखोरी पर नकेल कस हमारे शहर को असलियत मे स्मार्ट सिटी सिटी केवल भाजपा की केंद्र बना सकती है। इस चुनाव को लेकर युवाओ मे भारी उत्साह देख कर जनता भी साफ बोल रही है कि हमारे परिवार, कारोबार की सुरक्षा सुविधा को मजबूत केवल भाजपा कर सकती है। जिसका सबूत भाजपा की राज्य सरकारे उत्तर प्रदेश,हरियाणा,गुजरात समेत अलग-अलग राज्य मे दे रही है। इस मौके पर मंडल 7 के महामंत्री अंकुर रत्ती,पंकज शर्मा,बलविन्द्र सिंह,राहुल शर्मा,प्रभजोत सिंह जग्गी,अरुण करीर,शिवा वर्मा,सन्नी शर्मा,सौरव पराशर,पुनीत शर्मा,अक्षय पराशर,पुलकित महेंद्रू,कार्तिक दुग्गल,सुबोध गुप्ता,गगनप्रीत सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
