सलमान जैसे सितारों के ‘मसीहा’ बनते हैं ऐसे लोग, जानें केस से बचाने की लेते हैं कितनी फीस

चाहें काले हिरण के शिकार का मामला हो या फिर हिट एंड रन का सलमान खान कई सालों से कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं। हाल ही में काले हिरण के शिकार के मामले में सुपरस्टार सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई गई है। हालांकि 48 घंटे जोधपुर सेंट्रल जेल में रहने के बाद उन्हें 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई है। इस बार उनका केस एडवोकेट हस्तीमल सारस्वत ने लड़ा था। इससे पहले साल 2015 में भी सलमान को सजा होने के 3 दिन के अंदर ही अग्रिम जमानत मिल गई थी। ये जमानत दिलवाई थी जाने माने वकील हरीश साल्वे ने। बाहर बहस होने लगी थी कि सलमान को इतनी जल्दी जमानत कैसे मिल गई लेकिन यही तो साल्वे जैसे नामी वकीलों का काम होता है। जब बड़े-बड़े कॉरपोरेट घराने के लोग, बड़े सेलेब्स और नेता किसी कानूनी पचड़े में फंसते हैं तो इन्हीं वकीलों के पास उन लोगों को आना पड़ता है। आइए आपको बताते हैं देश के 5 बड़े वकीलों के बारे में। कितनी है इन वकीलों की फीस और कैसा है उनका दैनिक जीवन….
राम जेठमलानी
फीस- केस लेने के लिए 40 लाख रुपये। उसके बाद हर पेशी के लिए 10 से 20 लाख रुपये प्रति दिन।
राम जेठमलानी देश के वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद हैं। पूर्व में देश के कानून मंत्री भी रह चुके हैं। वह बहुत अच्छा बैडमिंटन भी खेलते हैं।
हरीश साल्वे
फीस- हर पेशी के लिए कम से कम 4.5 लाख रुपये लेते हैं।
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता है। भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हैं। लॉचिंग के 48 घंटों के भीतर ही उन्हें एप्पल का उत्पाद चाहिए होता है। उन्हें पियानो बजाने का काफी शौक है। वह महंगी गाड़ियों के भी शौकीन हैं।
के.टी.एस. तुलसी
फीस- केस में हर पेशी के लिए 5 लाख रुपये लेते हैं। जरूरतमंद या गरीब लोगों की नि:शुल्क मदद करते हैं।
वरिष्ठ अधिवक्ता और भारत के पूर्व एडिशनल सॉलिसिटर जनरल हैं। तुलसी पार्टियों की मेजबानी के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें क्रिकेट देखना बहुत पसंद है। इसके अलावा उन्हें पुरानी कारें रखने का भी शौक भी है।
आर्यमा सुंदरम
फीस- केस में हर पेशी के लिए वह करीब 5 लाख रुपये लेते हैं।
वरिष्ठ अधिवक्ता हैं।
उन्हें गोल्फ खेलने और आर्ट कलेक्शन का शौक है। इसके अलावा सिगार पीना भी उनकी बड़ी पसंद है। उन्हें बीसीसीआई के कई मामलों की वजह से जाना जाता है।
पी.पी. राव
फीस- केस में हर पेशी के लिए कम से कम 5 लाख रुपये लेते हैं।
वरिष्ठ अधिवक्ता हैं।
संवैधानिक मामलों के विशेषज्ञ हैं। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रह चके हैं। उन्हें राहुल गांधी के वकील के तौर पर भी जाना जाता है। ऑडी गाड़ियों के शौकीन हैं।


