*👉🏻 प्रेस्टीज चैम्बर की पांचवीं मंज़िल से लड़की ने लगाई छलांग,हालत गंभीर,निजी अस्पताल में दाखिल*
)-
जालंधर-(ज्ञान सिंह) थाना सात के अंतर्गत पड़ते प्रेस्टीज चैम्बर(सामने नरिंदर सिनेमा) की पांचवीं मंज़िल से एक युवती ने छलांग लगा दी। ज़मीन पर गिरने के कारण युवती गंभीर घायल हो गई जिसे निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है। युवती के पास से मिले बैग से एक कागज मिला है जिसपर उसका नाम सुखमनप्रीत कौर लिखा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सात की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बिल्डिंग से युवती ने छलांग क्यों लगाई है इस के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अस्पताल में लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है।


