*👉🏻 गांधी वनिता आश्रम के पास एक्टिवा पर बैठे व्यक्ति से बरामद हुई अवैध पिस्तौल व जिंदा कारतूस* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 29 मई 2021-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने गांधी वनिता आश्रम के पास खाली प्लाट में एक्टिवा पर बैठे हुए एक व्यक्ति को काबू कर उसके पास से एक अवैध पिस्तौल 7.65 एमएम और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि थाना डिवीजन नंबर दो के प्रभारी सुखबीर सिंह के दिशा-निर्देशों पर एएसआई बलविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित फुटबॉल चौक में मौजूद थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि गांधी वनिता आश्रम के पास खाली प्लाट में एक व्यक्ति एक्टिवा पर बैठा हुआ है जिसके पास अवैध हथियार भी है, हो सकता है वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हो। इसी सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी ने उक्त व्यक्ति को काबू कर उसके पास से एक अवैध देसी पिस्टल 7.65 एमएम और पांच जिंदा कारतूस बरामद कर लिए। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति पर मामला दर्ज दर्ज कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम महावीर थापर उर्फ विक्की पुत्र राजकुमार निवासी डुगाना रोड होशियारपुर बताया। जांच करने पर पता चला कि आरोपी पर होशियारपुर में ही एनडीपीएस और 302 के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है ताकि आरोपी से आगे पूछताछ की जा सके।