*👉🏻 झुग्गियों को लगी आग,तीन पशुओं सहित सारा सामान जलकर हुआ राख* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 29 मई 2021-(प्रदीप भल्ला)-अठौला गांव में स्थित झुग्गियों में आग लगने से तीन पशुओं सहित झुग्गियों में पड़ा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी देते हुए झुग्गियों में रहने वाले चंदन कुमार यादव ने बताया कि वह शाम को दीया बत्ती करने लगे थे कि दीये की आग झुग्गी को लग गई।
देखते ही देखते आग इतनी भड़की की उसने साथ लगती 11-12 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। झुग्गियों में आग लगी देख उसमें रहने वाले लोगों ने बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। आग इतनी तेजी से फैली की उसकी चपेट में तीन पशु भी आ गए। आग की चपेट में आने के कारण तीन पशुओं सहित सारा सामान जलकर राख हो गया।

