श्री गुरु अर्जुनदेव जी के शहीदी दिवस पर कमिश्नरेट पुलिस ने लगाया लंगर
जालंधर,28 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)- श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा छबील व लंगर का आयोजन किया गया।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देशों पर डीसीपी इन्वेस्टीगेशन गुरमीत सिंह और डीसीपी लॉ एंड आर्डर परमबीर सिंह परमार की अगुवाई में पुलिस के उच्च अधिकारियों ने लंगर में सेवा की। अरदास करने के बाद लंगर की शुरूआत की गई।
इस मौके पर एडीसीपी हैडक्वार्टर डॉ. सचिन गुप्ता, गुरप्रीत सिंह एसीपी सिक्योरिटी, एसीपी बिमलकांत, एसीपी सिमरनजीत सिंह सहित सभी पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
