*👉🏻 पंकस अकादमी का 22वां वार्षिक अवार्ड वितरण समारोह 25 को* *👉🏻 एसएसपी ग्रामीण नवजोत सिंह माहल को मिलेगा शौर्य सम्मान*
जालंधर, 23 नबम्बर -(हरदीप सिंह बब्बू )-उत्तर भारत की प्रमुख साहित्यिक व सामाजिक संस्था पंजाब कला साहित्य अकादमी (पंकस अकादमी) रजि. का 22वां वार्षिक अकादमी अवार्ड वितरण समारोह 25 नवम्बर रविवार को के.एल. सहगल मेमोरियल हाल में सुबह 10 बजे सम्पन्न होगा। समारोह में मुख्य अतिथि होंगे पंजाब के पूर्व उद्योग मंत्री श्री मनोरंजन कालिया, जालन्धर से विधायक श्री राजेन्द्र बेरी, हिमाचल के पूर्व मंत्री ठाकुर सत्य प्रकाश और दैनिक सवेरा के मुख्य सम्पादक श्री शीतल विज। अध्यक्ष मंडल में विराजमान होंगे आईजी क्राइम परवीन कुमार सिन्हा, जालंधर के पुलिस कमिश्नर आई.पी.एस गुरप्रीत सिंह भुल्लर, पीसीएस डा. रजत ओबराय, इरविन खन्ना, नगर निगम जालन्धर के महापौर श्री जगदीश राज राजा, श्री जे.बी. गोयल पूर्व आई.ए.एस. और अजीत के कार्यकारी सम्पादक स. सतनाम सिंह माणक, मर्चेंट नेवी के कैप्टन भगत सिंह, डा. जसदीप सिंह एम.एस., सीताँन, को-आप्रेटिव बैंक जालन्धर के चेयरमैन श्री के.के. शर्मा, हिन्द हैंड पम्प के प्रबंध निदेशक स. एन.एस. सग्गू, कलसी मैटल वक्र्स के चेयरमैन लायन गवर्नर मनमोहन सिंह कलसी, पंजाब प्रेस क्लब के प्रधान लखविन्द्र सिंह जौहल, पंजाब जागृति मंच के महासचिव श्री दीपक बाली, हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन के डायरैक्टर स. एस.एस. अजीमल, मेडिविान फार्मा के डायरैक्टर श्री नरेश मेहरा, श्री समर सिंह सलारिया, सीनियर एडवोकेट श्री दौलत राम शर्मा, राकेश शांतिदूत शामिल होंगे।
पंकस अकादमी के निदेशक डा. जगदीप सिंह एवं अध्यक्ष श्री सिमर सदोष के अनुसार चंडीगढ़ स्थित अकाल ओल्ड एज होम को मानवता की सेवा में एक विनम्र यत्न के दृष्टिगत शुभ करमण सम्मान और पुलिस प्रशासन के धरातल पर गर्वपूर्ण सेवाओं के तहत एसएसपी ग्रामीण नवजोत सिंह माहल पी.पी.एस. को शौर्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। लुधियाना से वैज्ञानिक/साहित्यकार डा.फकीर चंद शुक्ला को आजीवन उपलब्धि सम्मान एवं हिमाचल से प्रो. सरोज परमार को आधी दुनिया पंकस अकादमी अवार्ड प्रदान किया जाएगा। राजस्थान से डा. सुधीर उपाध्याय एम.डी. एवं इंजिनीयर श्रीमती आशा शर्मा बीकानेर, दैनिक ट्रिब्यून के साहित्य सम्पादक श्री अरुण नैथानी, एल.पी.यू. के हिन्दी के विभागाध्यक्ष डा. विनोद कुमार, श्रीमती वीणा विज, श्रीमती मनजीत कौर मीत गुरुग्राम, कवयित्री डा. कुलविन्द्र कौर, श्री अशोक भंडारी नादिर चंडीगढ़ और श्री यादवेन्द्र चौहान शिमला को प्रतिष्ठाजनक अकादमी अवार्ड प्रदान किया जाएगा। सहकार-शिरोमणि ठाकुर सत्य प्रकाश भुट्टि-को कुल्लू, लब्ध-प्रतिष्ठ उपन्यासकार डा. अजय शर्मा, प्रख्यात कवयित्री डेाी एस. शर्मा हिमाचल प्रदेश, एवं अकाल ओल्ड एज होम चंडीगढ़ के स. नवजोत सिंह को विद्या वाचस्पति उपाधि एवं सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। लघु कथा के क्षेत्र में प्रमुख हस्ताक्षर श्री अशोक भाटिया को पहली बार स्थापित लघु कथा श्रेष्ठि सम्मान एवं डा. कुंवरवीर सिंह मात्र्तण्ड व कान्ता राय को साहित्य शिरोमणि सम्मान प्रदान किया जाएगा। शिरोमणि पत्रकारिता अवार्ड ई-मीडिया-प्रभारी सुनील रुद्रा और दैनिक भास्कर के अम्बाला प्रभारी श्री उज्जवल शर्मा को प्रदान किया जाएगा। सहकार प्रबंधन अवार्ड भुट्टि-को के मुख्य महा-प्रबंधक श्री रमेश ठाकुर को और यश भारती सम्मान वि.वि. औद्योगिक सम्पर्क विभाग की कनुप्रिया को दिया जाएगा। आई.एम.ए. के प्रधान डा. मुकेश गुप्ता को कोशिश स्कूल हेतु कोशिश सम्मान और मैडिविान फार्मा के श्री गौरव मेहरा को युवा प्रतिभा सम्मान प्रदान किया जाएगा। सर्वश्री मनोज प्रीत लुधियाना, मीना सिंह शमा उत्तराखंड, पत्रकार एम.एल. कौड़ा, कवि बिशन सागर, गगन बांसल मोगा, रजनीश राणा जालन्धर, राजन गुप्ता और शरवण कुमार को विशिष्ट पंकस अकादमी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
दैनिक सवेरा की डायरैक्टर वाणी विज, श्रीमती प्रेम लता ठाकुर कुल्लू, श्रीमती अनीता राजा, श्रीमती उमा बेरी पार्षद, श्रीमती रोहिणी मेहरा, डा. श्रीमती विनोद कालड़ा, श्रीमती रानू सलारिया ज्योति प्रज्वलित करेंगे।


