*👉🏻 युवा कांग्रेसी नेता निर्मल कुमार निम्मा के पिता का निधन, अंतिम संस्कार आज दोपहर* *👉🏻 खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 11 मार्च 2021-(एच.ई)-समाज सेवक व युवा कांग्रेसी नेता निर्मल कुमार निम्मा के पिता राजकुमार का देर रात निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2:30 बजे आबादपुरा श्मशान घाट में होगा। निर्मल निम्मा ने बताया कि रात अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई तो उन्हें अस्पताल अस्पताल ले जाया गया जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली। दुःख की इस घड़ी में हैडलाइन एक्सप्रेस और जालंधर खबरनामा परिवार निर्मल कुमार निम्मा व दुखी परिवार के साथ खड़ा है। परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।


