*👉🏻 पुलिस की छवि धूमिल करने वाले कुछ ऐसे मुलाजिम भी होते हैं* *👉🏻 एक दर्जन केले के रुपये मांगे तो पुलिस मुलाज़िम ने फ्रूट विक्रेता को पीटा,पीसीआर कर्मियों से भी भिड़ा उक्त मुलाज़िम* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 05 जून 2021-(एच.ई)-थाना डिवीजन नंबर 1 के अंतर्गत पड़ते विवेकानंद क्षेत्र में स्थित जॉनी की चक्की वाली गली में उस समय हंगामा हो गया जब शराब के नशे में धुत्त एक पुलिस मुलाजिम अपनी कार में वहां पर आया और रेहड़ी पर फ्रूट लगाकर खड़े फ्रूट विक्रेता से एक दर्जन केले लेकर जाने लगा।
जब रेहड़ी वाले ने उक्त मुलाजिम से रुपए मांगे तो वह उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा और कहने लगा कि वह पुलिस मुलाज़िम है। जिसके बाद नशे में धुत्त मुलाजिम ने सड़क के बीचो-बीच ही अपनी कार खड़ी कर दी और उसकी छत पर शराब की बोतल रखकर हंगामा करने लगा। हंगामा होने पर फ्रूट विक्रेता राजू साहनी पुत्र सुरेश साहनी निवासी गोल्डन एवेन्यू नंदनपुर ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी।
सूचना मिलते ही पीसीआर कर्मी मौके पर पहुंचे और शराबी हालत में खड़े मुलाजिम को समझाने लगे, मगर पीसीआर मुलाजिमों को देख उक्त शराबी मुलाजिम भड़क उठा और पीसीआर मुलाजिमों से ही मारपीट करने लगा। हंगामा होता देख इलाका निवासियों ने थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस मौके पर पहुंची और पीसीआर मुलाजिम और नशे में धुत्त पीएपी के मुलाजिम को साथ लेकर थाना एक में चली गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।
वहीं फ्रूट विक्रेता राजू साहनी ने बताया कि दोपहर 3:00 बजे के करीब उक्त मुलाजिम अपनी कार में आया था और आते ही उसने कार में से शराब की बोतल निकालकर कार की छत पर रख दी और एक दर्जन केले मांगने लगा। जब उसने मुलाजिम को एक दर्जन केले देकर रुपए मांगे तो वह चाकू लेकर उसे मारने के लिए दौड़ा। मुलाजिम के हाथ में चाकू पकड़ा दे राजू साहनी वहां से भागा और कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी।
