*👉🏻 लाटरी की आड़ में लगा रहा था दड़ा सट्टा स्पेशल ब्रांच ने मारी रेड*
जालंधर,26 नवंबर-(प्रदीप भल्ला)- राजन होटल के नजदीक स्थित एक लॉटरी की दुकान पर स्पेशल ब्रांच की टीम ने रीड की है। जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग लाटरी की आड़ में दड़े सट्टे का कारोबार कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उक्त दुकान पर छापेमारी कर दड़े सट्टे की पर्चियां बरामद की है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।



