*👉🏻 विधायक राजिंदर बेरी की शह पर पार्षद मनदीप जस्सल ने मेरी दुकान पर किया कब्जा-पुरुषोत्तम लाल* *👉🏻 पीड़ित परिवार की सुनवाई नहीं कर रही पुलिस-अनिल सच्चर* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 07 जून 2021-(एच.ई)-केंद्रीय क्षेत्र के विधायक राजिंदर बेरी की शह पर पार्षद मनदीप जस्सल द्वारा ढिलवां के रहने वाले पुरुषोत्तम लाल की दुकान पर कब्जा करने का आरोप लगा है। पुलिस कमिश्नर से इंसाफ की गुहार लगाते हुए पुरुषोत्तम लाल निवासी पिंड ढिलवां दकोहा जालंधर ने कहा कि उनकी दुकान ढिलवां में ही है।
जिसमें उसकी पत्नी व बेटी बुटीक चला रही है। लोगों के कपड़े सिलाई करके जो आमदनी इकट्ठी होती है उससे उनके परिवार का खर्चा चलता है, लेकिन विधायक रजिंदर बेरी की शह पर पार्षद मनदीप जस्सल ने 1 जून को उनकी दुकान पर कब्जा करने की कोशिश की लेकिन लोगों के इकट्ठा होने पर यह प्रयास सफल नहीं हो पाया।
जिसके बाद 7 जून को पार्षद मनदीप जस्सल ने पुलिस की मदद से अपने समर्थकों को साथ लाकर उनकी दुकान पर कब्जा कर लिया। जब पार्षद जस्सल व उसके समर्थकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई तो उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकियां दी जाने लगी।
वही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव अनिल सच्चर ने कहा कि पुलिस प्रशासन पीड़ित परिवार की मदद करें और पूरे मामले की जांच कर आरोपियों पर बनती कार्रवाई की जाए। अनिल सच्चर ने कहा कि पुरुषोत्तम लाल ने विधायक राजिंदर बेरी पर कब्जाधारी पार्षद मनदीप जस्सल का साथ देने का आरोप लगाया है। इसीलिए पुलिस प्रशासन उनकी सुनवाई नहीं कर रहा। अगर पीड़ित परिवार को इंसाफ ना मिला तो भारतीय जनता पार्टी पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए सख्त कदम उठाएगी।
जब इस बारे में विधायक राजिंदर बेरी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें तो इस मामले की जानकारी भी नहीं है। पार्षद जस्सल और पुरुषोत्तम लाल की आपस में कोई बात होगी या कोई लेनदेन होगा। जो आरोप उन पर लगाए गए हैं वह पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।