*👉🏻 शिवसेना समाजवादी के उत्तर भारत के सीनियर उप-प्रमुख राजेश रिंकू को पुलिस ने घर में किया नज़रबंद* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 06 जून 2021-(एच.ई)-आपरेशन ब्लू स्टार की 37वीं बरसी के मौके पर पंजाब के हर शहर में पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किये गए।
जालंधर में भी पुलिस द्वारा हिंदू नेताओं को उनके घर में ही नज़रबंद किया गया ताकि को अप्रिय घटना या विरोध प्रदर्शन न हो सके। शिवसेना समाजवादी के उत्तर भारत के सीनियर उप प्रमुख राजेश रिंकू को बस्ती बावा खेल स्थित उनके घर में ही पुलिस द्वारा नजरबंद किया गया, क्योंकि रिंकू व उनके समर्थक आज के दिन कोई विरोध प्रदर्शन ना कर सकें। वहीं राजेश रिंकू ने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और लोगों के जज्बातों को समझते हैं। इसीलिए वह खुद व उनके समर्थक अपने घरों में ही रहकर पंजाब के शांतमय माहौल को बरकरार रखेंगे।

