*👉🏻 नगर निगम के बिल्डिंग विभाग ने सील की अवैध बनी दुकानें*

जालंधर,10 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- नगर निगम के बिल्डिंग विभाग के इंस्पेक्टर अजीत शर्मा, एटीपी सतीश मल्होत्रा की अगुवाई में निगम टीम व पुलिस बल ने अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए हरबंस नगर में 3 तीन दुकानों को सील किया। जिसके बाद टीम जेपी नगर में पूर्व विधायक चुन्नी लाल भगत के घर के पास बनी एक दुकान को सील करने के लिए पहुंची। जैसे ही टीम दुकान को सील करने लगी तो इलाका पार्षद हरजिंदर सिंह लाडा ने इसका विरोध किया। विरोध के बाद दुकान मालिक ने निगम टीम को कहा कि वह जो भी जुर्माना बनता है उसे अदा करेगा। जिसके बाद टीम दुकान मालिक को नोटिस देकर वापस लौट आई। एटीपी ने कहा कि अवैध निर्माणों पर निगम की कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।
