*👉🏻 पुलिस मुलाज़िमों ने सेल्समैन का हाथ तोड़ा और चप्पल चटवाई*
जालंधर,22 अक्तूबर-(विष्णु/भल्ला)-दो पक्षों में हो रहे विवाद को देखना एक सेल्समैन को भारी पड़ गया। पीड़ित सेल्समैन कुलदीप कुमार पुत्र दर्शन लाल निवासी गोविंद नगर बस्ती गुजां ने बताया कि वह निजी कम्पनी में बतौर सेल्समैन काम करता है। रविवार रात वह काम से घर लौट रहा था कि घास मंडी चौक में दो पक्षों में विवाद हो रहा था। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी। वह भी वहीं रुक गया और उसका हाथ गाड़ी के शीशे पर लग गया। जिस कारण पुलिस मुलाज़िमों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध किया तो मुलाज़िम उसे थाना पांच में ले गए। जहां पर उसे बुरी तरह से पीटा और जाते समय चप्पल भी चटवाई। घायल अवस्था में वह सिविल अस्पताल पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने कुलदीप को बताया कि उसके हाथ में फ्रेक्चर है और उसका इलाज किया। पीड़ित कुलदीप ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि दोषी पुलिस मुलाज़िमों पर कार्रवाई की जाए और उसे इंसाफ दिलाया जाए।


