*सुखप्रीत बूढा जैसे नपुंसक गैगस्टर सिर्फ फ़ोन पर ही धमकी दे सकते है और हथियारों के बल पर उछलते है अगर दम है तो टाइम रख कर मिले ईशान्त शर्मा* *बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुड्ढा के जुड़े हो सकते आईएसआई से तार, जल्द बारिकी से की जाएं जांच : ईशान्त शर्मा*
जालन्धर,16 जुलाई- (हैडलाइन एक्सप्रेस)- शिव सेना हिन्द की एक विशेष बैठक जालन्धर हेड ऑफिस में आयोजित की गई।
इस मौके पत्रकारों को जानकारी देते हुए शिव सेना हिन्द के पंजाब प्रधान ईशान्त शर्मा ने कहा कि शिव सेना हिन्द पंजाब की शांति मय माहौल को खराब करने वाले कट्टरपंथी सोच के आतंकियों व पंजाब के निर्दोष लोगों का कत्लेआम करने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ आवाज बुलंद करती रहती है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष निशान्त शर्मा कुछ दिन पहले पंजाब के गैंगस्टरों को ये नसीहत दी थी कि वह पंजाब पुलिस को सरेंडर कर दें नही पंजाब पुलिस के जाबाज अधिकारी विक्की गोंडर की तरह मौत के घाट उतार देंगे।
शर्मा ने बताया कि गैंगस्टरों के खिलाफ उठायी जा रही मेरी बुलंद आवाज से गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुड्ढा ने भड़क कर निशान्त शर्मा जी को जो कॉल करके गालियां निकाल जान से मारने की धमकी दी है।वो ऐसी गीदड़ धमकियों से डरने वाले नही है
बुड्ढा ने शर्मा जी को धमकाते हुए गन्दी गन्दी गालियां निकालते हुए कहा कि तुझ को बम से मारूंगा। कुछ भी हो जाए चाहे महीने लगे चाहे साल दो साल बाद मौका मिले तुझे मारना जरूर है। और मुझे तुमारे घर आफिस का ठिकाना भी पता है। तुझ को छोड़ना नही है।
उस ने कहा कि जो हमारे दुश्मन है वो मारागें तूने हमारे साथ नई दुश्मन पाई है अब तुझ को वी मारांगे।
बुड्ढा ने कहा कि तेरा पहले किसी गैंगस्टर से पंगा पड़ा नही अब तेरा मेरे साथ पंगा पड़ा है अब तुझे बताएंगे तेनु मार के दिखायेंगे।
शर्मा ने कहा कि प्रशासन के लिए यहां गोर करने वाली बात यह है सुखप्रीत सिंह बुड्ढा गैंगस्टर ने जो बम से उड़ाने की धमकी दी है। मैं ऐसे गैंगस्टर की धमकियों से नही डरने वाला मगर बम से उड़ाने की धमकी के पीछे की सच्चाई को टटोलना भी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि इस का मतलब कही न कहीं इस के तार आईएसआई ओर खालिस्तानी ताकतों से जुड़ें हो सकते है। और उसी की बदौलत इस के पास बम भी होने की आशंका को नकारा नही जा सकता।
और अगर सच में बम है तो यह आने वाले समय में पंजाब को दहलाने की साजिश भी रच सकता है। जिस वजह से कई निर्दोषों के कत्ल के बाद पंजाब का माहौल गर्मा सकता है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की बारीकी से जांच होनी चाहिए। शर्मा ने कहा कि इतिहास उठाकर देख लो ऐसे गैंगस्टरों का अंत में एनकाउंटर ही होता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे गैंगस्टरों को चाहिए कि जुर्म का रास्ता छोड़कर अपने परिवार के लिए सरेंडर कर दें और कानूनी लड़ाई लड़े न नही तो पंजाब पुलिस मौका मिलने पर विक्की गोंडर की तरह मौत के घाट उतार देगी।
उन्होंने कहा आतंकवाद के दौरान भी जिन्होंने सरेंडर किया था वह बड़ी सजा औऱ एनकाउंटर से बच गए थे। उन्होंने कहा कि जेलों में बंद गैंगस्टरों को तुरंत तिहाड़ या चंडीगढ़ बड़ेल जेल में शिफ्ट कर देना चाहिए क्यों कि ये आम जेलों में अपना नेटवर्क चलाते है और पूरी अय्याशी करते है।इस मोके उत्तर भारत प्रवक्ता सुभाष महाजन,दोआभा प्रधान मुनीश बाहरी,जिला युथ प्रधान विनय कपूर,वेस्ट प्रधान सूरज कुमार आदि शिव सैनिक शामिल हुए
